Saturday, 03 Oct 2026Trusted news. Every day.
Admin
अपराध

बाइक चोर गैंग पकड़ी, 80 बाइक उड़ाईं; 51 बरामद

Administrator14 Sep 2026, 12:11 PM3 views
बाइक चोर गैंग पकड़ी, 80 बाइक उड़ाईं; 51 बरामद

शादी समारोहों में कैटरिंग का काम करने वाले दो आरोपियों ने जयपुर और आसपास के इलाकों से करीब 80 बाइक चोरी की वारदातें कबूली हैं। प्रताप नगर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 51 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

**जयपुर।** शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने के दौरान आरोपियों की नजर वाहनों पर रहती थी। मौका मिलते ही वे बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी की बाइकों को ग्राहक मिलने तक कुएं और सुनसान जगहों पर छिपाकर रखते थे। ग्राहक मिलते ही करीब 5 हजार रुपए में बाइक का सौदा कर देते थे। प्रताप नगर थाना पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 51 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने जयपुर शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों से करीब 80 बाइक चोरी की वारदातें कबूल की हैं। आरोपी शेर सिंह (26) निवासी तरनपुर, मलारना डूंगर और कमलजीत उर्फ कमल (33) निवासी मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी जयपुर के मुहाना और सांगानेर इलाके में किराए का कमरा लेकर कैटरिंग का काम करते थे। ज्यादा कमाई के लालच में उन्होंने बाइक चोरी कर जयपुर और दूसरे जिलों में बेचने की योजना बनाई। दोनों पहले सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही बाइक का हैंडल तोड़कर तार जोड़कर उसे स्टार्ट कर लेते थे। इसके बाद रास्ते में नंबर प्लेट तोड़कर फेंक देते थे।

Comments

Be the first to comment.