राजनीति
नगर निगम जयपुर के महापौर पद पर सुनील कोठारी निर्वाचित
Video News
पहाड़ों की नगरी / जयपुर, 25 सितम्बर। नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष (महापौर) पद के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सभासद भवन, नगर निगम जयपुर में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
पहाड़ों की नगरी / जयपुर, 25 सितम्बर। नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष (महापौर) पद के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सभासद भवन, नगर निगम जयपुर में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
निर्वाचन में कुल 150 मत पड़े, जिनमें 149 मत वैध पाए गए तथा एक मत नोटा के लिए डाला गया। नामंजूर एवं निविदत्त मतों की संख्या शून्य रही।
रिटर्निंग अधिकारी महापौर एवं उप महापौर आम चुनाव 2026 आशीष कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी सुनील कोठारी को 89 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की अभ्यर्थी सुनीता गुप्ता मावर को 60 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार सुनील को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष (महापौर) पद के लिए सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।