राजनीति
वार्ड नंबर 150 की 90 वर्षीय बिरदी देवी ने किया मतदान
आकेड़ा डूंगर के वार्ड नंबर 150 में 83.70 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच कड़े मुकाबले के बीच मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। वार्ड नंबर 150 और वार्ड नंबर 2 में सबसे अधिक मतदान हुआ।
प्रेस पहरी टाइम्स। आकेड़ा डूंगर। वार्ड नंबर 150 में 83.70 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के दो ही प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनके अलावा किसी निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव नहीं लड़ा।
इस वार्ड में दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मुकाबले के बीच मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। वार्ड नंबर 150 और वार्ड नंबर 2 में सबसे अधिक मतदान हुआ।
मतदान के दौरान की कुछ झलकियां...
