खेल
बधिर विद्यालय के खिलाड़ियों ने रस्साकशी-रिले में लहराया परचम
जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स मीट में राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के 11 बधिर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रस्साकशी व रिले दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते।

प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि शारीरिक शिक्षक मोहर सिंह गुर्जर के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की थी। मोहित गुर्जर, दीपक चौपड़ा, प्रतीक चौधरी, लोकेश मीना, हिमांशु यादव, अंकित मीना, राजू यादव, अमान खान, लोकेन्द्र कुमार शर्मा, समीर और शिवराज ने टीम भावना और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया।