Tuesday, 24 Nov 2026Trusted news. Every day.
Admin
खेल

टेबल टेनिस: मानुष-मानव सेमीफाइनल में पहुंचे, ऐसा करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बनी

Administrator20 Oct 2026, 07:20 AM27 views
टेबल टेनिस: मानुष-मानव सेमीफाइनल में पहुंचे, ऐसा करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बनी

डब्ल्यूटीटी चाइना स्मैश में मानुष शाह और मानव ठक्कर ने चीन की जोड़ी को 3-0 से हराकर पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, मिश्रित युगल में मानुष शाह और दिया चिताले को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

बीजिंग। डब्ल्यूटीटी चाइना स्मैश में भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर ने पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन के लियांग जिंगकुन और शियांग पेंग को सीधे गेमों में 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-9, 11-5 और 11-4 से जीता। मैच केवल 19 मिनट तक चला। इस जीत के साथ मानुष शाह और मानव ठक्कर डब्ल्यूटीटी चाइना स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल तक के सफर में भारतीय जोड़ी ने दो चीनी जोड़ियों को हराकर अपनी जगह बनाई। वहीं, मिश्रित युगल में मानुष शाह और दिया चिताले का सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। भारतीय जोड़ी को ताइवान के लिन यून-जू और चेंग आई-चिंग ने 3-1 से हराया। मुकाबले का स्कोर 11-7, 9-11, 12-10 और 11-4 रहा। इस हार के साथ मानुष और दिया की मिश्रित युगल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई।

Comments

Be the first to comment.