Saturday, 03 Oct 2026Trusted news. Every day.
Admin
खेल

जयपुर की नायरा ने 10 साल की उम्र में नेशनल शूटिंग के लिए क्वालिफाई किया

Administrator12 Sep 2026, 10:57 PM1100 views
जयपुर की नायरा ने 10 साल की उम्र में नेशनल शूटिंग के लिए क्वालिफाई किया

जयपुर की 10 साल 3 महीने की नायरा शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 400 में से 363 अंक हासिल कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। नायरा ने महज कुछ महीनों की प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी के बाद यह उपलब्धि हासिल की और अब उनकी नजर राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर है।

जयपुर। जयपुर में जन्मी और दिल्ली में निशानेबाजी की ट्रेनिंग ले रही महज 10 साल 3 महीने की नायरा शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नायरा ने भोपाल में हुई ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 400 में से 363 अंक हासिल कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। इसके साथ ही वह नेशनल के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत की सबसे कम उम्र की निशानेबाज बन गई हैं। नायरा की प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी की शुरुआत कुछ महीने पहले ही हुई थी। उन्होंने जून में दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप से प्रतियोगिता में पदार्पण किया। इसके बाद जुलाई में देहरादून में इंडिया ओपन में हिस्सा लिया। तीसरी ही प्रतियोगिता में नायरा ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें राष्ट्रीय चैंपियनशिप का टिकट दिला दिया। नायरा दिल्ली की टॉपगन शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। अब उनकी नजर राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर है, जिसकी तैयारी में वह जुटेंगी। पिता प्रशांत शर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि नायरा की मेहनत और लगन ने कम समय में यह मुकाम हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।

Comments

Be the first to comment.