Tuesday, 24 Nov 2026Trusted news. Every day.
Admin
खेल

महिला फुटबॉल: भारतीय टीम को 0-4 से मिली हार

Administrator20 Oct 2026, 07:25 AM30 views
महिला फुटबॉल: भारतीय टीम को 0-4 से मिली हार

कोलकाता में खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबले में भारतीय महिला फुटबॉल टीम को रूस के हाथों 0-4 से हार मिली। पहले हाफ में कड़ी टक्कर देने के बाद भारतीय टीम दूसरे हाफ में रूसी खिलाड़ियों के दबाव का सामना नहीं कर सकी। यह रूस के खिलाफ भारत की लगातार तीसरी हार है।

कोलकाता। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को रूस के खिलाफ पहले इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबले में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में भारतीय टीम ने 27वीं रैंकिंग वाली रूस की टीम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दूसरे हाफ में रूसी खिलाड़ियों के दबाव के सामने भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आई। फीफा रैंकिंग में 69वें स्थान पर मौजूद भारतीय महिला टीम के लिए कोलकाता में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इस हार के साथ ही रूस के खिलाफ भारतीय टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

Comments

Be the first to comment.